बरेली: कालीबाड़ी इलाके से पुलिस ने दबिश देकर 25 सटोरियों को किया गिरफ्तार
बारादरी थाना पुलिस ने कालीबाड़ी इलाके से दबिश देकर 25 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार समय लगभग रात के 9:30 बजे मुखविर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 25 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। कार्यवाही शुरू कर दी गई है।