लोहरदगा: लोहरदगा में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से होटल कारोबार प्रभावित, एजेंसी का चक्कर लगाने को मजबूर होटल संचालक
लोहरदगा में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित होने लगा है। शनिवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे बाजार की स्थिति का जायजा लेने पर सामने आया कि शहर के कई होटल संचालक गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।