हरिहरगंज: हरिहरगंज नगर पंचायत में पानी की टंकी से नहीं मिला पानी, पेयजल संकट से लोग परेशान
हरिहरगंज नगर पंचायत वासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का सपना साकार नहीं हो सका। हरिहरगंज प्रखंड परिसर स्थित पानी टंकी का निर्माण नगर पंचायत वासियों के लिए करोड़ों रुपए की लागत से पीएचडी द्वारा निर्माण कराया गया। लेकिन सरकार का सपना साकार ना हो सका। नगर पंचायत वासियों को बूंद भर भी पानी नहीं मिल रहा है।