झांसी: बरूआसागर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम द्वारा कबूतरा डेरा तेंदोल पर मारा छापा, 8000 लीटर लहन किया नष्ट
Jhansi, Jhansi | Mar 16, 2024 बरुआसागर थाने में तैनात प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी अंतरिक्ष जैन भारी फोर्स व आबकारी टीम के साथ बरुआसागर थाना क्षेत्र के तैंदोल गांव पहुंचे। जहां उन्होंने कबूतरा डेरा पर छापा मारा। जिससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने छापा मारते हुए 800 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। साथ ही 8000 लीटर लहन नष्ट किया। पुलिस टीम की इस कार्यवाही से शराब कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।