बरौली: बरौली प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय वयो श्री योजना के तहत 229 बुजुर्ग लोगों के बीच उपकरण का हुआ वितरण: सांसद डा आलोक।
बरौली प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय वयो श्री योजना के तहत 229 से बुजुर्ग लोगों के बीच उपकरण का वितरण सांसद डॉक्टर आलोक कुमार सुमन के द्वारा शिविर लगाकर किया गया। सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से इन उपकरणों का वितरण किया जा रहा है।