मल्हारगढ़: ग्राम उजगारिया में पूर्व सरपंच वर्षा चुंडावत की मौत मामले में पति पर केस, पुलिस जांच में जुटी
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम उजगारिया की पूर्व सरपंच वर्षा चुंडावत की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उनके पति एवं भाजपा नेता संजय चुंडावत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है,मृतका के भाई ने मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, घटना 15 जून शाम करीब 8 बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,