भरथना: बकेवर बिजौली स्थित पशुबाड़े में भीषण आग, दो भैंस और एक बकरी जिंदा जल गई, लाखों का नुकसान
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौली में शुक्रवार दोपहर दो बजे पशुबाड़े में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में पशुपालक देवेन्द्र राजपूत उर्फ पप्पू निवासी ग्राम बिजौली की दो भैंस और एक बकरी जिंदा जल गईं, जबकि अन्य पशु झुलस गए। आग में गेहूं, आलू व पशु दाना समेत करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।