बेगूसराय: 30 जून को जिले के विभिन्न पंचायत में होगा सहयोग शिविर, तैयारी पूरी
30 जून को जिले के विभिन्न पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसकी सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा सोमवार की शाम 5:00 बजे मिले. इस संबंध में डीएम ने बताया कि सहयोग शिविर के दौरान आमलोग अपना-अपना विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन दे सकते हैं. जिनका निपटारा 30 दिनों के भीतर किया जाएगा.