लाडपुरा: कोटा में करियर विल कोचिंग संस्थान के प्रांगण में बुक वितरण के दौरान हंगामा, भगदड़ में कई छात्र घायल, वीडियो हुआ वायरल
कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-2 पर संचालित करियर विल कोचिंग संस्थान में शनिवार को डॉ. पार्थ गोयल के मीटअप कार्यक्रम के दौरान निशुल्क ‘बायो हैक’ पुस्तक वितरण को लेकर अफरा-तफरी मच गई। पूर्व में करीब 1600 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर इससे कहीं अधिक छात्र पहुंच गए। पर्याप्त व्यवस्थाएं और प्रभावी क्राउड मैनेजमेंट के