टोंक: कोहरे की चादर में लिपटा टोंक, चौथे दिन भी ठिठुरन बरकरार, 50 मीटर विजिबिलिटी और 6 डिग्री ने बढ़ाई सर्दी
टोंक जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सूर्योदय के समय दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर रह गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। सुबह 11 बजे तक धूप नहीं निकली और हल्के बादलों के साथ मध्यम गति की हवा चलती रही। बढ़ती गलन ने सर्दी का असर और तेज कर दिया। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया