सोहागपुर: बाणगंगा मेला मैदान के पास तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो पलटने से दो लोग घायल
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाण गंगा मेला मैदान के पास तेज रफ्तार बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया, इस घटना में ऑटो चालक एवं एक अन्य व्यक्ति को चोट आई है, घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है,मामले की सूचना लगते ही सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची है।