मड़ियाहू: डेडारपुर गांव में अग्निवीर प्रशांत विश्वकर्मा का भव्य स्वागत, गूंजे भारत माता की जय के नारे
जौनपुर के रामनगर विकासखंड के डेडारपुर गांव में अग्निवीर प्रशांत विश्वकर्मा के पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। कमलेश विश्वकर्मा के पुत्र प्रशांत का चयन अग्निवीर योजना के तहत हुआ है। उनके आगमन पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और पूरे गांव में स्वागत जुलूस निकालकर देश सेवा के प्रति उनके समर्पण का सम्मान किया। इस दौरान पूरा गांव 'भारत