नानकमत्ता विधानसभा के ऐंचता बिहीं और गोविंदपुर क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। 25 दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन के बाद ऐंचता बिहीं विद्यालय के उच्चीकरण को शासन से मंजूरी मिल गई है
पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने बताया कि ऐंचता बिहीं विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक सहित 10 अध्यापकों की तैनाती की गई है। वहीं गोविंदपुर विद्यालय के उच्चीकरण को भी मंजूरी मिल गई है और अप्रैल 2027 से नए शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे।
मंजूरी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य भास्कर संभल समेत सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।