मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कठवां के पहले मोड पर कार ने मारी बाइक में टक्कर ,मामला दर्ज।
Mehgaon, Bhind | Aug 3, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी बालकृष्ण पुत्र तातीराम बघेल निवासी लक्ष्मण नगर खड़ीत थाना अटेर ने पुलिस को बताया। कि कार नंबर एमपी 06 जेड डी 6860 के चालक ने 11 जून को ग्राम कठवां के पहले मोड पर लापरवाही पर तेजी से कार चलाकर फरियादी की बाइक में टक्कर मार दी।जिससे फरियादी को चोटें आईं।मेहगांव पुलिस ने कार चालक के खिलाफ 2 अगस्त को मामला दर्ज कर लिया है।