धमतरी: यातायात नियमों का खुला उल्लंघन, ई-रिक्शा के ऊपर बैठकर सफर करता दिखा युवक
धमतरी में यातयात नियमों का खुला उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। जहाँ धमतरी से पुरुर की ओर जा रही एक ई रिक्शा में स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। जिसमे एक युवक ई रिक्शा के ऊपर बैठकर मजे से सफर करता दिख रहा रहा। जिसका वीडियो एक राहगीर ने बना लिया। ये विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।