देवघर: हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट के पास बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट के समीप बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बुधवार दोपहर 2:00 बजे सदरअस्पताल पहुंचाया गया इस संबंध में घोड़ातारा गांव निवासी घायल मनीष कुमार के जीजा प्रमोद चौधरी ने बताया कि मनीष नोनीहाट में मेला देखने के लिए जा रहा था उसी क्रम में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने धक्का दे दिया ।