शाहजहांपुर।मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा की कथित टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज में रोष उफान पर है। समाजसेवी डॉ. विजय पाठक ने कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन में चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कठोर कार्रवाई नहीं की तो उग्र जनआंदोलन अपरिहार्य होगा। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपा और पुतला दहन किया।