हाथरस: बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने कराया अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मेंडू रोड पर गांव सोखना के पास एक बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान मोहित पुत्र वीरेंद्र नगला हीरा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार किया गया।