मांझी: सरयू नदी में नहाते समय युवक डूबा, शादी वाले घर में छाया मातम
Manjhi, Saran | May 5, 2026 मांझी नगर पंचायत के दुर्गापुर घाट पर नहाने के दौरान एक युवक सरयू नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार दुर्गापुर निवासी प्रेम सिंह का पुत्र रौशन कुमार अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद कोहराम मच गया।