गड़हनी: प्रखंड के रामपुर गांव में ठनका गिरने से दो भैंसों की हुई मौत
प्रखंड गड़हनी क्षेत्र के बगवां पंचायत के रामपुर गांव में सोमवार शाम करीब 4 बजे ठनका गिरने से दो भैंस की मौत हो गई। भैंस रामपुर निवासी अमीर अली का बताया जा रहा हैं। अमीर अली ने बताया कि कुछ दिन बाद ही भैंस बच्चा देने वाली थी लेकिन आज ये घटना हो गई। घटना से करीब 1.5 लाख रुपए की क्षति हुई है। मुखिया पति ने आपदा से राहत दिलाने की आश्वासन दिया है।