सोनभद्र के रेणुकूट नगर से तीन दिन पहले लापता हुई एक युवती का शव सोमवार सुबह रेणु नदी से बरामद हुआ है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हिंडालको कॉलोनी निवासी अशोक कुमार शाही ने तीन दिन पूर्व अपनी 22 वर्षीय पुत्री अंकिता शाही की गुमशुदगी की रिपोर्ट पिपरी थाने में दर्ज कराई।