गैरतगंज: रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के विरोध में देवनगर में कांग्रेस का विशाल धरना-प्रदर्शन, उच्च स्तरीय जांच की मांग
रायसेन से राहतगढ़ मार्ग के कथित घटिया निर्माण एवं लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में देवनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार दोपहर 1 बजे से देवनगर में विशाल जनसभा एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी रायसेन के आह्वान पर हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं कांग्रेस का