उमरेठ: पायली में भंडारे के साथ भागवत कथा का समापन, बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे, विधायक सोहन बाल्मीक भी शामिल हुए
ग्राम पायली में देवी भागवत कथा , महायज्ञ का आयोजन किया गया। खकरा चौरई के पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री ने कथा का वाचन किया । आयोजकों ने रविवार 7 बजे बताया कि इस यज्ञ में आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बडी संख्या में पहंुचे। समापन समारोह में विधायक सोहन बाल्मिक शामिल हुए। विसर्जन यात्रा में वे भक्तों के साथ चले। भंडारे में भी शामिल हुए।