मऊगंज: मऊगंज कलेक्ट्रेट में उग्र प्रदर्शन, अर्धनग्न होकर लेटे प्रदर्शनकारी, 'मोहन-मोदी चोर' के नारे लगाने पर 7 गिरफ्तार
Mauganj, Rewa | Dec 18, 2025 मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने 15 दिसंबर से जारी धरना आज 18 दिसंबर को अचानक उग्र हो गया।दोपहर करीब 3 बजे प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर अर्धनग्न होकर लेट गए और विरोध जताया।इस दौरान मोहन चोर है,मोदी चोर है जैसे नारे लगाए गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम राजेश मेहता और एसडीओपी सची पाठक भारी पुलिस बल के साथ पहुचे।