राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में विद्युत विभाग ने ₹52 लाख की बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर उतारे 11 ट्रांसफार्मर
राजाखेड़ा में विद्युत विभाग की कार्रवाई,52 लाख की बकाया राशि पर उतारे 11 ट्रांसफार्मर धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखण्ड में बिजली विभाग ने बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने वर्षों से निगम में अपने विद्युत बिल की राशि को जमा नहीं कराया है उनके ट्रांसफार्मरों की विद्युत सप्लाई को बंद किया है।