धमतरी: पुट्टू ढाबा के पास बड़ा हादसा, हाइवा और बस में हुई जोरदार टक्कर, यात्रियों में मची चीख-पुकार
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात नेशनल हाईवे पुट्टू ढाबा के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां हाइवा वाहन और बस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वही इस हादसे में एक यात्री और कंडक्टर घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।