गुना में जिला प्रशासन ने गुनिया नदी किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। 25 अक्टूबर को सीएमओ मंजूषा खत्री ने बताया, 94 अतिक्रमण तोड़े जाएंगे, इन पर क्रॉस लाल निशान लगाए गए है। 25 अक्टूबर को फिर से शुरुआत में चार अतिक्रमण तोड़े गए है। एक निजी व्यक्ति की पुलिया को भी तोड़ा गया। हालांकि पुलिया इतनी मजबूत थी की जेसीबी को काफी मशक्कत करनी पड़ी।