सोनो: चकाई में सरकारी शिक्षक ने किसान सम्मान निधि का लाभ लिया, डीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण
Sono, Jamui | Feb 19, 2026 जमुई जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय धमनाडीह के एक शिक्षक पर सरकारी नियमों को ताक पर रखकर दोहरा लाभ लेने और गलत दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने का गंभीर आरोप लगा है।गुरुवार एक बजे मामला संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर ने संबंधित शिक्षक बिपिन कुमार पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब तलब किया