बच्चों की सुरक्षा और समाज में व्याप्त गंभीर अपराधों के प्रति जन-चेतना जगाने के उद्देश्य से बुधवार को दो बजे स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ, सिमुलतला द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्थान के डायरेक्टर रितेश गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली के माध्यम से लोगों को बाल तस्करी और अपहरण जैसी कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होने का संदेश दिया गया।जागरूकता रैली