हुज़ूर: भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में मामा ने अपनी 3 साल की भांजी का गला रेत कर की हत्या
Huzur, Bhopal | Sep 2, 2024 भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में मामा ने अपनी तीन साल की भांजी की गला रेतकर हत्या कर दी। परिजन ने ताना मारते हुए युवक को कुछ काम करने के लिए बोला था। इतना सुनते ही युवक बोला- काम करके दिखाता हूं। यह कहकर कमरे से छुरी लाया और बच्ची का गला काट दिया|