हुज़ूर: भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया
Huzur, Bhopal | Sep 2, 2024 भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से भोपाल तक गांजा लाते थे। आरोपियों ने तस्करी के लिए एक अनोखा तरीका ईजाद किया। ट्रैवलर वाहन की छत को काटकर एक बॉक्स बनाया था, जिसमें गांजा छिपाकर लाया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साढ़े 4 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त माल की कीमत साढ़े 5 लाख रुपए हैं।