उन्नाव: उन्नाव के बड़ी ईदगाह में प्रशासन और पुलिस की निगरानी में अदा की गई बकरीद की नमाज, ड्रोन कैमरे से की गई कड़ी निगरानी
Unnao, Unnao | May 28, 2026 उन्नाव जनपद में बड़ी ईदगाह में प्रशासन और पुलिस की निगरानी में बकरीद की नमाज अदा की गई है वही बकरीद की नमाज सुबह 7:00 शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही के नेतृत्व में कराई गई है इस दौरान उन्नाव डीएम और उन्नाव एसएसपी जयप्रकाश सिंह बड़ी ईदगाह पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं जहां पर उन्नाव डीएम ने ईदगाह में हो रही बकरीद की नमाज का जायजा लिया