पीपलदा: नेहरू नगर में अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत मामले को लेकर पुलिस ने हत्या की आशंका के चलते मेडिकल बोर्ड से कराया PM
Pipalda, Kota | Jul 22, 2024 शहर के भीमगंजमंडी क्षेत्र के नेहरू नगर में एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत होने पर पुलिस ने हत्या की आशंका के चलते मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। भीमगंजमंडी थाने के सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि आज नेहरू नगर से छोटूलाल पुत्र हजारीलाल हरिजन को एमबीएस अस्पताल लाये जहॉ पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।मृतक के चेहरे व सीने पर चोटों के निशान है।