पीपलदा: चंबल नदी में आया उफान कैथूदा झरेर पुलिया पर आया पानी इटावा सवाईमाधोपुर मार्ग अवरुद्ध यात्री हो रहे परेशान
Pipalda, Kota | Jul 21, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र में कैथूदा झरेर बालाजी चंबल नदी की पुलिया पर रविवार को पानी आने से कोटा सवाईमाधोपुर अवरुद्ध हो गया।जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को कैथूदा झरेर चंबल नदी की पुलिया पर डेड से 2 फ़ीट पानी आने से यह मार्ग अवरुद्ध हुआ। पुलिया पर राजस्थान पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए ताकि कोई जबरदस्ती नदी को पार नही कर सके।