चचाई पुलिस ने गुरुवार को गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए सोडाफैक्ट्री बरगंवा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का मामला पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर दबिश देने पर दुकान संचालक संतोष पटेल पिता अशोक पटेल, उम्र 50 वर्ष, निवासी सोडाफैक्ट्री बरगंवा के पास से एक खाकी रंग के कार्टून में छुपाकर रखी अवैध अंग्रेजी शराब और बियर बरामद की गई।