मदनपुर: मदनपुर में दर्दनाक हादसा: वरक्षीवीर गांव के तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत, इलाके में पसरा मातम
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के उमगा टोल वरक्षीवीर गांव की उतर बुधवार के अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान नालंदा निवासी विक्की कुमार की 5 वर्षीय पुत्री वैष्णवी कुमारी और 3 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है।