चास: बोकारो समाहरणालय में स्वीप कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक
Chas, Bokaro | Feb 21, 2024 लोकसभा आम चुनाव 2024 में जिले के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर स्वीप कोषांग ने कार्य करना तेज कर दिया है। बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में स्वीप कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी सह अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।