दानापुर से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर बुधवार की शाम करीब 4 बजे दानापुर में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “तेजस्वी यादव हार गए हैं और अपनी हार स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वे कभी चुनाव आयोग पर तो कभी एग्जिट पोल पर सवाल उठा रहे हैं। रामकृपाल यादव ने आगे कहा, “जनता का जनादेश स्वीकारना चाहिए। एग्जिट पोल कभी झूठा नहीं होता है।"