बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भूडा़ में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, SSP से की गई शिकायत
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भूडा़ में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेहरमी से पीटा गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की। थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।