पाटन के ग्राम उड़ना सड़क में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार सुबह लगभग 9:00 बजे यहां पर ध्वजारोहण किया गया और इसके बाद सरपंच रश्मि बृजेश बादल ने सभी को राष्ट्रगान कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के बाद सभी ने गणतंत्र को अमर बनाए रखने और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।