मथुरा: कान्हा की नगरी में काल बनी यमुना, 16 मौतों की चीख और उजड़ते परिवारों की दास्तां, वृंदावन के केसी घाट पर हुआ नाव हादसा
कान्हा की नगरी में काल बनी यमुना,16 मौतों की चीख और उजड़ते परिवारों की दास्तां वृंदावन के केसी घाट पर पिछले शुक्रवार को मची चीख-पुकार का शोर सातवें दिन भले ही शांत हो गया हो, लेकिन यमुना की लहरों ने जो घाव दिए हैं, वे अब ताउम्र नहीं भरेंगे। सात दिनों के लंबे इंतजार के बाद आज रेस्क्यू टीम ने लापता आखिरी शख्स पंकज मल्होत्रा का शव मिला हे