मीरजापुर में 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता का आगाज, सात जिलों की टीमें लेंगी हिस्सा
मीरजापुर। वाराणसी जोन, वाराणसी की 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का मंगलवार को 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर में शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने फीता काटकर चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक जनपद की टीम के कमांडर से परिचय प्राप्त किया और प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।
प्रतियोगिता 4 से 7 अगस्त तक चलेगी। इसमें वाराणसी जोन के सात जनपदों—मीरजापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर—की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
इस अवसर पर 39वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक (कमांडेंट) नेपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश कुमार यादव, एसआईएपी त्रिभुवन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।