खंडवा नगर: खंडवा: मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं का अल्टीमेटम, 4 महीने से पैसा नहीं मिला, मंगलसूत्र गिरवी रखकर खिलाया खाना
खंडवा जिले के सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने शासन को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। पिछले चार महीने से भुगतान न मिलने से नाराज महिलाओं ने पूरे जिले और प्रदेश में 'चूल्हा बंद' अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। मंगलवार दोपहर 12 बजे महिलाओं ने दी जानकारी