दलौदा: मंदसौर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल,आरोपी को दिलाया ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने का अवसर
मंदसौर के अफजलपुर थाना पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए एक आरोपी को उसके ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने का अवसर दिया,पत्नी के निवेदन पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश से आरोपी को पुलिस निगरानी में गांव ले जाया गया, उसने अंतिम संस्कार व अन्य रीति-रिवाज पूरे किए। इस पहल की सराहना हो रही है,