मोहनलालगंज: गोसाईगंज में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट, एक परिवार पर लाठी-डंडों से किया गया हमला
लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम मोहारी खुर्द में 12 सितम्बर 2025 को पारिवारिक विवाद मारपीट में बदल गया। प्रार्थी विनय सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र गौरव सिंह उर्फ गोलू सिंह के साले सूरज सिंह ने फोन पर धमकी दी और कुछ देर बाद चार-पांच साथियों के साथ उनके घर पहुंचकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।