पखांजूर: भाजपा मंडल पखांजूर ने दीपावली पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया, क्षेत्र के पत्रकारों को किया गया सम्मानित
दीपावली के पावन अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी मंडल पखांजूर ने क्षेत्र के पत्रकारों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। पत्रकारों को पुष्प और लेखन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। सर्व प्रथम भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सभी पत्रकारों का तिलक लगाकर स्वागत किया, भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।