करकेली: ग्राम उजान से 26 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने थाना नौरोजाबाद में दी सूचना, गुमशुदगी दर्ज
ग्राम उजान से एक 26 वर्षीय युवक कमलेश कुलेश पिता देवशरण के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि परिजनो द्वारा युवक की शादी तय की रही थी जिससे वह नाराज था और घर मे बिना बताए अचानक कहीं चला गया जो वापस नही आया।मामले की सूचना पर थाना नौरोजाबाद पुलिस ने युवक की गुमशुदगी गुमइंसान क्र.40/2026 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।