जगदलपुर: टाउन हॉल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत 17 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, विधायक किरण देव हुए शामिल
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना* के तहत जगदलपुर शहरी क्षेत्र के *टाउन हॉल* में 17 जोड़ों का विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।
समारोह के *मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक किरण देव* रहे। उन्होंने नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।