हेरहंज: हनुमान मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर निकली कलश यात्रा, हुई पूजा-अर्चना
मंगलवार को हेरहंज प्रखंड के घूरे बस स्टैंड स्थित *हनुमान मंदिर* के प्रथम वर्ष गांठ के अवसर पर मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो मंदिर परिसर से प्रारंभ हो करणदाग नदी पहुंची जो पुनः वापस मंदिर तक पहुंच कलश यात्रा संपन्न हुई। जिसमें सैकड़ो कि संख्या में भक्त गण शामिल हुवे। उसके बाद विधिवत पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।