चंदौली: आईटीआई रेवसा में मिशन शक्ति के तहत सम्मान समारोह का आयोजन
चंदौली जनपद के अलीनगर स्थित आईटीआई रेवसा में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मेगा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। शिक्षा, खेल व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा व कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई और बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई।